इंडोनेशिया में बार में आग से 12 मरे

जकार्ता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मध्य इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी के मानाडो शहर में एक कराओके बार में रविवार को आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई।

जकार्ता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। मध्य इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी के मानाडो शहर में एक कराओके बार में रविवार को आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई।

आपदा प्रबंधन एजेंसी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख क्रिस्टियान लाउतोंगा ने बताया कि हादसे में 71 लोग घायल हुए हैं।

भवन की तीसरी और चौथी मंजिल पर मौजूद लोग आग का शिकार हुए।

लाउतोंगा ने कहा, “आग तड़के लगी। 12 लोग मर गए। 71 घायल हो गए जिन्हें जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाया गया।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493