इराक में आत्मघाती बम विस्फोटों में 25 सुरक्षाकर्मियों की मौत

बगदाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। इराक के अनबर प्रांत में रविवार को दो आत्मघाती बम विस्फोटों में कम से कम 25 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 34 अन्य घायल हो गए।

बगदाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। इराक के अनबर प्रांत में रविवार को दो आत्मघाती बम विस्फोटों में कम से कम 25 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 34 अन्य घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि अल्बु अइथा के सैन्य अड्डे पर एक एक आत्मघाती हमलावर विस्फोट से लदा ट्रक लेकर घुस गया। विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 27 घायल हो गए।

विस्फोट के बाद भीषण संघर्ष की भी खबरें मिली हैं।

दूसरा आत्मघाती हमला अल्बु अजीज गांव में हुआ। यहां भी विस्फोटकों से भरा वाहन लेकर एक हमलावर सैन्य अड्डे में घुस गया। यहां 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 7 घायल हो गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493