इंडोनेशिया में बाल यौन शोषण के दोषी को बनाया जाएगा नपुंसक

इस संबंध में राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एक नियामक जारी किया, जिसमें बच्चों का यौन शोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं, जिसमें यौन गतिविधियों के लिए गतिशील हॉर्मोन को घटाने के लिए इंजेक्शन लगाना शामिल है।

आयोग प्रमुख एरिस मर्डेका ने कहा, “राष्ट्रपति बाल यौन शोषण के अपराधियों को रासायनिक रूप से नपुंसक बनाने के नए कानून पर सहमत हो गए हैं। इस नए कानून के तहत बच्चों के यौन शोषण को असामान्य अपराध की श्रेणी में रखा गया है।”

इंडोनेशिया में असाधारण अपराधों में मादक पदार्थो की तस्करी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद शामिल हैं।

इंडोनेशिया में हाल के दिनों में बाल यौन अपराधों के मामले बढ़े हैं।

मलेशिया और भारत ने भी हाल में बार-बार यौन अपराधों में शामिल अपराधियों और दुष्कर्मियों के लिए इसी तरह के कदम उठाने की घोषणा की थी। दक्षिण कोरिया पहला एशियाई देश था, जिसने 2011 में इस तरह की सजा के लिए कड़े कदम उठाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493