संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक ने यहां संवाददाताओं को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की महानिदेशक मार्गरेट चान द्वारा की गई घोषणा के बाद यह जानकारी दी।
मार्गरेट ने घोषणा की थी कि जीका वायरस से जुड़े माइक्रोसेफेले और अन्य मस्तिष्क संबंधी विकारों के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल स्थिति लागू कर दी गई है।
संयुक्त राष्ट्र के उपमहासचिव जान एलियासन ने मंगलवार को जीका वायरस से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सुझाव के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।
हक ने कहा, “इस वायरस से निपटने के लिए बैठक में 20 से अधिक विभिन्न संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और विभागों के प्रतिनिधित्व शामिल थे।”
उन्होंने बताया, “बैठक में शामिल प्रतिभागियों ने डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में जीका वायरस से संयुक्त राष्ट्र किस तरह निपटेगा और इस तरह से प्रभावित देशों की किस तरह मदद करेगा, इस बात पर चर्चा की।”
dharmpath.com dharmpath