जकार्ता, 28 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में मंगलवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 7.2 मापी गई। फिलहाल इससे नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी संस्था के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 4.41 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र पापुआ से 75 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 49 किलोमीटर की गहराई में था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुर्वो नुगरोहो ने कहा कि भूकंप के झटकों से लोगों में डर फैल गया और वे अपने घरों से बाहर निकल आए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और भूकंप के प्रभावों का आकलन कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath