ग्लेसेनकिर्चेन (जर्मनी), 28 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब श्हाल्के ने अपने अटैकिंग मिडफील्डर लेरॉय सेन के करार का नवीकरण करने की घोषणा की है।
ग्लेसेनकिर्चेन (जर्मनी), 28 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब श्हाल्के ने अपने अटैकिंग मिडफील्डर लेरॉय सेन के करार का नवीकरण करने की घोषणा की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 19 साल के सेन ने श्हाल्के के साथ पहला पेशेवर करार किया था और अब वह इसके साथ 2019 तक बने रहेंगे।
तीन साल श्हाल्के की यूथ टीम के लिए खेलने के बाद सेन 2014 में पेशेवर बने थे। 14 जर्मन लीग मुकाबलों में वह क्लब के लिए तीन गोल कर चुके हैं।
यूरोपीयन चैम्पियनशिप में पदार्पण के साथ उन्होंने रियल मेड्रिड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ गोल किया था।
जर्मन लीग के नए सत्र में श्हाल्के अपने पहले मैच में 15 अगस्त को वेरडर ब्रेमेन से भिड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath