इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 40 हुई (लीड-1)

जकार्ता, 7 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। इंडोनेशिया के आचेह क्षेत्र में बुधवार सुबह आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। भूकंप से 190 लोग घायल हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई।

आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप के कारण कई घर, इमारतें और ढांचागत संरचनाएं नष्ट हो गईं।

अधिकांश मृतक पिडी जया जिले के हैं, और यहां अत्यधिक नुकसान हुआ है। यह इलाका भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में शामिल है। खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पिडी जया की क्षतिग्रस्त दुकानों के मलबे की नीचे दर्जनों लोग फंस गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493