मैनचेस्टर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी का चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर के छठे दौर में सेल्टिक से हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एतिहाद स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में कैलिची इहानाको ने सिटी के लिए और पैट्रिक रॉबर्ट्स ने सेल्टिक के लिए गोल दागा।
रॉबर्ट्स ने मुकाबले के पहले हाफ के चौथे मिनट में ही गोल दागते हुए सेल्टिक को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके चार मिनट बाद ही जवाब में इहानाको ने गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर किया।
पहले हाफ में स्कोर के बराबरी का सिलसिला दूसरे हाफ में भी जारी रहा, क्योंकि दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ और यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ।
इस मुकाबले के तहत लीग सूची के ग्रुप-सी में सिटी क्लब नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं सेल्टिक तीन अंकों के साथ चौथे और अंतिम स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath