जकार्ता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 12 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने बताया कि बंगली जिले के अवान और सुकवान गांवों में भूस्खलन की घटनाएं हुईं।
सभी शवों को बरामद कर लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आपदा एजेंसी ने लोगों को आगे भी भूस्खलन, बाढ़ और चक्रवात को लेकर चेतावनी दी है। यहां शनिवार तक भारी बारिश का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath