बिहार में ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 3 मरे

मुजफ्फरपुर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोतीपुर से कांटी की ओर जा रहे थे कि तभी पानापुर सहायक थाना क्षेत्र के पखनाहा ढाला के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

मीनापुर के थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कांटी स्टेशन टोला निवासी मुन्ना कुमार, भरत राय और शिवनाथ राय के रूप में की गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493