जकार्ता, 10 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के आतंकवाद रोधी दस्ते ने शुक्रवार को करीब छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
जकार्ता, 10 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के आतंकवाद रोधी दस्ते ने शुक्रवार को करीब छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रवक्ता हरी सुप्राप्तो के हवाले से बताया कि इन सभी आतंकवादियों की बाटम प्रांत में स्थित तोलीतोली रिजेंसी के पुलिस स्टेशनों और बैंकों में हमलों की योजना थी।
हरी ने कहा, “इनके खिलाफ पूछताछ जारी है। इस मामले पर कल (शनिवार को) पुलिस प्रमुख एक ब्रीफिंग भी देंगे।”
dharmpath.com dharmpath