जानकारी के अनुसार, राजेपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर उजरामऊ के निकट इटावा बरेली हाइवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और अल्टो कार में भिड़ंत हो गई। कार, बस में घुस गई और इसके बाद दोनों वाहन खड्डे में पलट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में दबे तीनों लोगों में से एक व्यक्ति को बाहर निकाल कर लोहिया अस्पताल भेजा। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से रामपुर जनपद के अजीमनगर निवासी नवरत्न सिंह (40) के रूप में हुई। वहीं कार में फंसे दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिनके शवों को कार से बाहर निकाला गया।
थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
dharmpath.com dharmpath