इंडोनेशिया विमान हादसा : 142 बॉडी बैग दुर्घटना पर ले जाए गए (लीड-1)

जकार्ता, 1 जुलाई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में मंगलवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दुर्घटनास्थल पर 142 बॉडी बैग पहुंचाए गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इन बॉडी बैग में शरीर के हिस्से ही लाए जा सकते हैं। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटनास्थल से कितने शव बरामद किए गए हैं।

इससे पहले स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया था कि घटनास्थल से 141 शव बरामद किए गए हैं।

सेना का मालवाहक विमान हक्र्युलस सी-130 मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेडन शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इंडोनेशिया की सेना ने कहा कि विमान में 122 लोग मौजूद थे।

एडम मलिक अस्पताल के एक अधिकारी सैरी सरागिह ने बताया कि बॉडी बैग में मौजूद 59 शवों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से आठ शवों को हवाईअड्डे लाया गया है, जहां डिजास्टर विक्टिम आईडेंटिफिकेशन (डीवीआई) की टीम उन्हें परिजनों को सौंप देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493