बोमन की नजर में ब्रेक दिलाने में मेहनत का हाथ ज्यादा

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। रोहित शेट्टी की नई फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता बोमन ईरानी का कहना है कि उन्हें किस्मत में पूरा यकीन है, लेकिन जब सिनेजगत में ब्रेक मिलने की बात हो तो वह कड़ी मेहनत में यकीन रखते हैं।

बोमन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में बताया, “यह (ब्रेक मिलना) हमेशा मुश्किल और आसान रहेगा। यह वहां पहुंचने की आपकी तैयारी पर निर्भर करता है। लोग कहते हैं कि इसका किस्मत से बहुत कुछ लेना-देना है। मैं किस्मत में यकीन रखता हूं, लेकिन मेरा यह भी मानना है कि आप अपना भाग्य स्वयं बनाते हैं।”

बोमन (55) ने किस्मत और मेहनत के बीच के संबंध को समझाते हुए कहा, “आप जब कहते हैं कि मैं संघर्ष कर रहा हूं, लेकिन आप अभिनय की बारीकियां और कैमरे का सामना करने के तौर-तरीके समझने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, तो किस्मत आपका कोई साथ नहीं देने वाली।”

बोमन ने 44 साल की उम्र में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.’ से बॉलीवुड में कदम रखा। वह ‘3 इड्यिटस’, ‘वेल डन अब्बा’, ‘डॉन-द चेस बिगिंस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493