सरकारी टेलीविजन टीवीआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चेतावनी के बाद लोग ऊंची जगहों पर जा रहे हैं। वाहनों की कतारों से पाडांग की सड़कों पर भीषण जाम लग गया है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी (बीपीएनबी) ने इससे पहले रिक्टर पैमाने पर 8.3 तीव्रता के एक भूकंप की जानकारी दी थी, जिसे बाद में संशोधित कर 7.8 बताया गया।
भूकंप बुधवार शाम 7.49 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया, जिसका केंद्र 682 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित तावाई द्वीप और समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
पश्चिमी सुमात्रा में तैनात बीएनपीबी के एक अधिकारी ने कहा कि बाहर निकालने में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।
स्थानीय अधिकारियों को वाहन प्रदान किया गया है, जिसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सरकार ने मुहैया कराया है।
अधिकारी ने कहा कि सुनामी से जान बचाने के लिए लोगों को तत्काल बाहर निकालने की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath