केरल में एयर एंबुलेंस की शुरुआत

तिरुवनंतपुरम, 2 मार्च (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमेन चांडी ने राज्य में पहली बार एयर एंबुलेंस की शुरुआत की। इसका प्रयोग केवल अंग प्रत्यारोपण के लिए किया जाएगा।

इस छह सीटों वाले बिल्कुल नए एयरक्रॉफ्ट को राज्य सरकार की स्वामित्व वाली राजीव गांधी एकेडमी फॉर एविएशन टेक्नालजी ने खरीदा है। यह एकेडमी कर्मशल पायटल का ट्रेनिंग भी प्रदान करती है।

बुधवार को एक कार्यक्रम में एविएशन एकेडमी और केरल नेटवर्क फॉर आर्गेन शेयरिंग के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

मानवीय सहायता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नोबल ग्रेसिअस ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बुधवार से इस सेवा की शुरुआत कर दी गई है।

ग्रेसिअस ने कहा, “इस कार्यक्रम से सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को जोड़ा गया है और ब्रेन डेड के शिकार मरीजों को अंग प्रत्यारोपण के लिए इस एयरक्राफ्ट से ले जाया जाएगा।”

चांडी ने पिछले साल घोषणा की थी कि राज्य सरकार एयर एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी। राज्य सरकार ने इस मद में 5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493