Sunday , 2 June 2024

Home » विश्व » इंडोनेशिया : 10 यात्रियों के साथ विमान लापता

इंडोनेशिया : 10 यात्रियों के साथ विमान लापता

जकार्ता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास शुक्रवार को एक छोटा यात्री विमान लापता हो गया। इसमें 10 व्यक्ति सवार हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता जूलियस अरिवदा बराता ने कहा कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत में मसाम्बा से माकासार के रास्ते में दोहरे इंजन वाले ओटर डीएचसी-6 विमान का संपर्क वायु नियंत्रकों के साथ टूट गया।

विमान में सवार लोगों में पायलट, दो तकनीशियन और सात यात्री शामिल हैं।

विमान इंडोनेशिया की घरेलू यात्री विमान सेवा, एवियास्टार द्वारा संचालित है।

इंडोनेशिया : 10 यात्रियों के साथ विमान लापता Reviewed by on . जकार्ता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास शुक्रवार को एक छोटा यात्री विमान लापता हो गया। इसमें 10 व्यक्ति सवार हैं।समाचार एजेंसी जकार्ता, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वी इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास शुक्रवार को एक छोटा यात्री विमान लापता हो गया। इसमें 10 व्यक्ति सवार हैं।समाचार एजेंसी Rating:
scroll to top