फ्रांस : रेफ्रिजरेशन ट्रक में मिले 31 प्रवासी

पेरिस, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी फ्रांस के पास-डी-कालैस इलाके में एक रेफ्रिजरेशन ट्रक में शुक्रवार को तीन साल के बच्चे सहित 31 प्रवासी पाए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राजमार्ग संख्या ए16 पर जमे हुए भोजन ले जाने के लिए बनाए गए वाहन में एक वियतनामी सहित कुल 30 सीरियाई शरणार्थी पाए गए है।

कलैस के उत्तरी बंदरगाह शहर में जून के बाद से लगभग 3,500 शरणार्थी डेरा डाले हुए हैं और ब्रिटिश राजधानी पार करना चाहते हैं।

फ्रांस ने अगले दो वर्षो के दौरान खासतौर से सीरिया से 30,000 शरणार्थियों को शरण देने का वचन दिया है और शरणार्थी संकट से निपटने में संयुक्त जिम्मेदारी का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493