नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ट्रस्ट का पुनर्गठन करने का फैसला किया है जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।
राम बहादुर राय को ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि सोनल मान सिंह, प्रसून जोशी, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, नितिन देसाई, के. अरविद राव और वासुदेव कामथ को ट्रस्ट का नया सदस्य बनाया गया है।
ट्रस्ट के अन्य नए सदस्य महेश चंद्र शर्मा, भारत गुप्ता, एम. सेशन, रति विनय झा, निर्मला शर्मा, हर्ष नेओतिया, पद्मा सुब्रमण्यम, सरयू दोशी, डी.पी. सिन्हा और विजय याग्निक हैं।
dharmpath.com dharmpath