मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म ‘इंदु सरकार’ 28 जुलाई को रिलीज होगी।
‘पेज थ्री’ के निर्देशक भंडारकार ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है और यह 28 जुलाई को रिलीज होगी।”
फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, तोता रॉय चौधरी, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म भारत में 1970 के दशक में लगे आपातकाल की पृष्ठभूमि में बनी है।
फिल्म की कुछ शुरुआती झलकों से प्रतीत होता है कि इसमें कीर्ति देश की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और नील, संजय गांधी से प्रेरित भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath