बार्सिलोना के लिए सही विकल्प हैं कोटिंहो : टिटे

रियो डी जनेरियो, 27 मई (आईएएनएस)। ब्राजील फुटबाल टीम के कोच टिटे का मानना है कि फिलिप कोटिंहो स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के लिए सही विकल्प हैं।

ऐसी चर्चा है कि कोटिंहो इंग्लिश क्लब लीवरपूल को छोड़कर बार्सिलोना के साथ करार कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप ने हालांकि कोटिंहो को बेचने से इनकार कर दिया लेकिन स्पेनिश क्लब भारी भरकम रकम का प्रस्ताव देकर उन्हें अपने साथ जोड़ने को तैयार है।

ब्राजील के न्यूज पोर्टल यूओल ने टिटे के हवाले से लिखा है, “मैं एक अनुमान लग रहा हूं। वहां सर्गियो बुस्क्वेट्स के अलावा इवान राकिटिक और आंद्रेस इनिएस्टा हैं जो टीम के रणनीतिकार हैं। कोटिंहो भी यह भूमिका निभा सकते हैं। वह बार्सिलोना के लिए सही विकल्प हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं बार्सिलोना के बारे में अपनी सलाह नहीं देना चाहता। लेकिन कौन अपनी टीम में कोटिंहो जैसा खिलाड़ी नहीं चाहेगा। वह जादूगर हैं।”

टिटे ने कहा कि बार्सिलोना में मौजूद एक और ब्राजीलियाई खिलाड़ी नेमार के साथ उनकी जोड़ी बार्सिलोना के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493