जे जेड, बियॉन्से के साथ दुश्मनी नहीं : ओरा

लॉस एंजेलिस, 27 मई (आईएएनएस)। गायिका रीता ओरा ने कहा है कि उनकी जे जेड और उनकी पत्नी और गायिका बियॉन्से नॉलेस से कोई दुश्मनी नहीं है। इससे पहले वह रैपर के राक नेशन लेबल पर मुकदमा कर चुकी हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वर्ष 2015 में ओरा ने मुकदमा दायर किया था।

हालांकि अगले ही वर्ष, 26 वर्षीया गायिका ने कथित तौर पर अदालत के बाहर समझौता कर लिया और अटलांटिक रिकॉर्डस के साथ उन्होंने अपना करार जारी रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493