इंदौर:होटल रेसीडेंसी कोठी की किचन में गंदगी ,राज्यपाल ने भोजन से इंकार किया

इंदौर- देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल की मेहमानवाजी बड़ी लापरवाही हुई है। इंदौर के मशहूर रेसीडेंसी कोठी में राज्यपाल ठहरे हुए थे। उसी रेसीडेंसी की रसोई में गंदगी के साथ कॉकरोच और सड़ा हुआ खाना मिला। जिस पर राज्यपाल भड़के उठे और खाना खाने से साफ इनकार कर दिया। इस मामले को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा को तलब किया गया है।

राज्यपाल मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय यानी DAVV के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। वह रेसीडेंसी कोठी के रूम नंबर एक और दो में ठहरे हुए थे। जब सुबह निरीक्षण के लिए एडीसी नरेंद्र रावत (आइपीएस) और उनके साथ आए अधिकारी विपुल शाह जब किचन पहुंचे, तो गंदगी देखकर हैरान रह गए। रसोई में कॉकरोच और कीड़े घूम रहे थे। बर्तन गंदे पड़े हुए थे। इस मामले को लेकर अधिकारियों ने राज्यपाल को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने भोजन करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दाग और धब्बों वाली बेडशीट दी गई थी। उन्होंने साफ सुथरी बेडशीट मांगी तो कर्मचारी उचित जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद अधिकारियों ने किचन का निरीक्षण तो उसमें भी सड़ी-गली सामग्री के साथ कॉकरोच घूमते नजर आए। जिसके बाद अधिकारियों ने किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को जमकर फटकार लगाई।

 

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493