भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)। इंदौर में अप्रैल माह में तीन दिवसीय बांस शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है। यह सम्मेलन आठ से 10 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाएगा।

वन विभाग की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वन मंत्री डॉ. गौरी शंकर शेजवार ने इंदौर में बांस शिखर सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय बांस नीति निर्धारण की बैठक में दी।
बैठक में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रकाश जावड़ेकर और मध्य प्रदेश राज्य बांस मिशन के संचालक बी़ बी़ सिंह भी मौजूद थे।
शेजवार ने बताया कि इंदौर में होने वाले देश के पहले विश्व-स्तरीय बांस शिखर सम्मेलन के लिए सार्क देशों सहित अनेक यूरोपीय, दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों के प्रतिनिधियों ने स्वीकृति दे दी है।
बैठक में राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण की तर्ज पर राष्ट्रीय बांस प्राधिकरण गठित करने के लिए प्रधानमंत्री को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। भारत में बांस क्षेत्र की गतिविधियां अभी कई विभागों और मंत्रालयों के माध्यम से संचालित हैं। इन्हें अब वन विभाग में शामिल करने पर भी चर्चा की गई।
dharmpath.com dharmpath