इंदौर के राजवाड़े का हिस्सा ढहा

इंदौर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। इंदौर की पहचान राजवाड़े का एक हिस्सा सोमवार को अचानक ढह गया। इस हिस्से में पिछले कुछ माह से दरार थी और पुरातत्व विभाग इसे सुधारने की योजना बना रहा था।

इंदौर में रविवार रात हुई बारिश के बाद सोमवार की सुबह राजवाड़े का कुछ हिस्सा ढहा और दोपहर होते तक कुछ और हिस्सा भी ढह गया। मौके पर पहुंचे पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि राजवाड़े का जो हिस्सा ढहा है, वह पूरी तरह लकड़ी का बना हुआ था। राजवाड़े के मलबे से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राजवाड़े का जो हिस्सा ढहा है उसकी मरम्मत और उसे सहारा देने की योजना बनाई गई थी, मगर राशि के अभाव में योजना के मुताबिक कार्य नहीं हो पाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493