नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने स्पष्ट किया है कि विश्व जूनियर टेबल टेनिस सर्किट फाइनल्स का आयोजन भारत में होगा।
आईटीटीएफ ने बताया की फाइनल्स का आयोजन अगले साल 22 से 25 जनवरी तक इंदौर में होगा।
भारतीय के टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) द्वारा भारत पांचवें अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले इस साल भारत ने जयपुर में एशिया कप (मार्च), नई दिल्ली में एसएएफ चैम्पियनशिप (मई) और इंदौर में इंडियन ओपन (सितम्बर) की मेजबानी की थी और इसके बाद अब दिसंबर में सूरत में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप का आयोजन होगा।
इसके बाद अगले साल जनवरी में इंदौर में विश्व जूनियर टेबल टेनिस सर्किट फाइनल्स आयोजित होंगे।
इससे पहले साल 2011 में भारत ने हैदराबाद में विश्व जूनियर फाइनल्स की मेजबानी की थी।
इंदौर में होने वाले टूर्नामेंट में शीर्ष 16 लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगी। इसकी ईनामी राशि 36,000 डॉलर है। प्रत्येक देश से दो लड़के और लड़कियां इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
dharmpath.com dharmpath