जापानी प्रधानमंत्री का 20 फीसदी जीडीपी का लक्ष्य

टोक्यो, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा है कि उन्होंने आबेनॉमिक्स के लिए तीन लक्ष्य निर्धारित किए हैं और वह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को 20 फीसदी तक ल जाएंगे।

जापान टाइम्स के मुताबिक, तीन लक्ष्यों में हैं : आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, कम जन्म दर को बढ़ाने के लिए बच्चों के लालन-पालन की सुविधा बढ़ाना और वृद्धों की नर्सिग सुविधा बढ़ाने के लिए सामाजिक सुरक्षा बेहतर करना।

आबे ने गुरुवार को कहा, “अगले तीन दशकों में मैं भविष्य को देखते हुए कदम उठाऊंगा। आज आबेनॉमिक्स दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जापान की जीडीपी को 20 फीसदी पर ले जाने और जनसंख्या को 10 करोड़ पर स्थिर रखने के लिए काम करेगी।

इस योजना के साथ माना जा रहा है कि आबे अब मंत्रिमंडल और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अधिकारियों की टीम में अगले महीने कुछ बदलाव करेंगे, ताकि गत सप्ताह राष्ट्रीय सुरक्षा विधेयक पारित कराए जाने के बाद उनके समर्थन में आई गिरावट को संभाला जा सके।

नई आर्थिक योजना से आबे संभवत: अपनी लोकप्रियता फिर से हासिल करना चाहते हैं।

कुछ सर्वेक्षणों के मुताबिक, आधे से अधिक मतदाता आबे की सुरक्षा सुधार योजना के विरुद्ध हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमले की तैयार कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493