इंदौर टी-20 : रोहित का तूफान, श्रीलंका को 261 रनों का लक्ष्य

इंदौर, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका के सामने 261 रनों का लक्ष्य रखा है।

इंदौर, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका के सामने 261 रनों का लक्ष्य रखा है।

इस मैच में एक बार फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी देखने को मिली। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों में 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से 118 रनों की आतिशी पारी खेली।

रोहित के अलावा इस मैच में लोकेश राहुल ने 49 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। वहीं महेंद्र सिंह धौनी ने 28 रनों की पारी खेली।

यह रोहित का टी-20 में सर्वोच्च स्कोर है। वहीं वह भारत की तरफ से टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा और इसी के साथ टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।

रोहित और राहुल के दम पर भारत ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 260 रन बनाए जो टी-20 में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 244 रन बनाए थे।

श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप और थिसारा परेरा ने दो-दो विकेट लिए। दुशमंथा चामिरा को एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493