इंदौर टेस्ट मैच के बाद आईसीसी भारत को सौंपेगी टेस्ट गदा

इंदौर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। यहां होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को टेस्ट गदा सौंपेगी।

इस बात की पुष्टि आईसीसी ने मंगलवार को की।

भारत ने कोलकाता टेस्ट मैच जीतकर खेल के लंबे प्रारूप में नंबर एक टीम होने का दर्जा हासिल कर लिया था, लेकिन इस श्रृंखला के अंत के बाद वह आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को पछाड़ कर शीर्ष टीम बनेगी।

आईसीसी की तरफ से भारत के पूर्व कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल सुनील गावस्कर मैच के पुरस्कार वितरण समारोह के बाद भारत को टेस्ट गदा सौंपने के समारोह की शुरुआत करेंगे।

इस गदा को ब्रिटेन के जौहरी एस्प्रे एंड क्राउन ने 2001 में बनाया था। इसकी कीमत 2001 में 36,894 डालर थी।

यह गदा टेस्ट में नंबर एक की कुर्सी हासिल करने वाली टीम को दी जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493