इंदौर : बस-कार की टक्कर में एक परिवार के 5 लोगों की मौत

इंदौर, 9 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार रात बस और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, दो बच्चे और भतीजा शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बेटमा थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटा-बिल्लौद बाईपास के समीप बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बेटमा थाने प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि देवास निवासी भारत सिंह चौहान अपनी पत्नी गुड़िया और दो बच्चों के साथ इंदौर के महू आए थे। वहां से वे अपने भतीजे को साथ लेकर धार गए और जब वह कार से लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

इस हादसे में चार लोगों की रात में ही मौत हो गई, जबकि घायल ने उपचार के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया।

बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चों के शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए थे और उन्हें कार का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। बच्चों की उम्र छह से आठ साल बताई जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493