इंदौर : मुंहबोले भाई ने रची परिवार तोड़ने की साजिश, गिरफ्तार

इंदौर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के इंदौर में पति-पत्नी के बीच विवाद पैदाकर परिवार को तोड़ने की साजिश रचने वाले मुंहबोले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस शाखा ‘वी केयर फॉय यू’ ने गुरुवार को जानकारी दी गई कि बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा युवती ने बीते दिनों शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका मुंहबोला भाई देपालपुर निवासी संदीप उर्फ हरिओम पति की बाइक व उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया।

युवती ने पुलिस को बताया, “बाइक तो मिल गई, लेकिन मोबाइल मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ाने के लिए मेरे चरित्र पर सवाल उठाते हुए पति को गलत जानकारियां देने लगा, जिससे दोनों में विवाद बढ़ा और परिवार टूटने की कगार पर आ गया।”

‘वी केयर फॉर यू’ ने पीड़ित महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संदीप उर्फ हरिओम राठौर (23) को देपालपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ या बेवजह परेशान करने करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने ‘वी केयर फॉर’ शाखा बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493