इंदौर में आज नो UPI डे

इंदौर-इंदौर के मध्य क्षेत्र के व्यापारी आज यानी बुधवार को नो UPI डे के जरिए प्रस्तावित मर्चेंट सरचार्ज का विरोध दर्ज कराएंगे। अभियान के तहत व्यापारी दिनभर भुगतान के लिए नकद लेन देन को प्राथमिकता देंगे और दुकानों पर लगे UPI QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे। व्यापारिक संगठनों का यह कदम 2 हजार रुपये से अधिक के UPI लेन देन पर प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क को लेकर है।

अभियान को लेकर इंदौर के बाजारों में पिछले कई दिनों से व्यापारियों के बीच जागरूकता गतिविधियां चल रही हैं। मंगलवार को इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी विभिन्न दुकानों पर पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों से एक दिन UPI भुगतान से दूरी बनाकर अभियान का समर्थन करने की अपील की थी।

नो UPI डे का आयोजन अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आह्वान पर किया जा रहा है। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने भी इसमें भागीदारी की है। एसोसिएशन से जुड़े प्रतिष्ठानों पर अभियान के पोस्टर लगाए गए हैं और व्यापारियों से शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक विरोध में शामिल होने को कहा गया है।

बुधवार दोपहर राजबाड़ा के पीछे स्थित मुख्य बाजार में व्यापारी अपने UPI बारकोड बॉक्स एक जगह एकत्र करेंगे। इसके बाद सभी QR कोड को काले कपड़े से ढककर सामूहिक रूप से विरोध दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान कारोबार में नकद भुगतान को अपनाने की अपील की गई है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493