इंदौर में एक दिवसीय मैच को लेकर उत्साह, सुरक्षा कड़ी

इंदौर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दोपहर से शुरू होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है और दर्शकों का मैदान में पहुंचना जारी है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के एक दिवसीय मैच को लेकर पूरा शहर ही क्रिकेट के रंग में रंगा हुआ है। इस मैच को लेकर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। सुबह से ही दर्शकों के स्टेडियम के बाहर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथ में तिरंगा थामे और गालों पर तिरंगे की छवि बनाए दर्शक पूरे उत्साह से मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।

जिलाधिकारी पी. नरहरि ने संवाददाताओं को बताया कि स्टेडियम में एक समय में 25 हजार लोग बैठ सकते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम में मैच शुरू होने से लगभग तीन घंटे पहले ही दर्शकों का प्रवेश कराना शुरू कर दिया गया, ताकि दर्शकों की ठीक तरह से जांच हो सके। वहीं खिलाड़ियों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा को ध्यान में रखकर जगह-जगह नाकेबंदी की गई है। वाहनों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493