हैदराबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता राम चरण यहां एक निजी स्कूल के लगभग 400 दृष्टि बाधित बच्चों के लिए अपनी नई तेलुगू फिल्म ‘ब्रूस ली : द फाइटर’ की खास स्क्रीनिंग करने जा रहे हैं। शो से होने वाली आय का कुछ हिस्सा स्कूल को दान किया जाएगा।

राम चरण ने आईएएनएस को बताया, “सिनेमा के लिए उनके प्यार ने मुझे हैरान कर दिया। मैं इससे इतना प्रभावित हुआ कि मैंने अपनी फिल्म की खास स्क्रीनिंग करने का फैसला किया।”
फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर से एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को ‘देवनार स्कूल फॉर द ब्लाइंड’ के बच्चों के लिए एक मल्टीप्लेक्स में फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसमें तेलुगू फिल्म उद्योग के कुछ मुख्य लोग भी शामिल होंगे।
फिल्म में राम चरण ने अपने ज्यादातर स्टंट खुद ही किए हैं। इसमें रकुल प्रीत सिंह, टिस्का चोपड़ा, कृति खरबंदा और अरुण विजय भी अहम भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath