इंदौर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में करणी सेना सहित अन्य संगठनों के विरोध के कारण संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ तय तारीख पर रिलीज नहीं हो पाई थी। अब यह फिल्म सिर्फ इंदौर में गुरुवार को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रदर्शित करने वाले सिनेमाघरों और उनके संचालकों को पुलिस पूरी सुरक्षा देने को तैयार है।
इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायण चारी मिश्रा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि फिल्म गुरुवार को यहां रिलीज हो रही है और फिल्म की रिलीज को लेकर सिनेमाघर के मालिकों ने सुरक्षा मांगी है। उन्हें आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath