इंदौर-इंदौर में एक बार फिर नकली नोट की फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। यहां 200 रुपए का नकली नोट चलाने की कोशिश एक युवक पकड़ा गया। आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो बड़े स्तर पर नकली नोट रैकेट का खुलासा हुआ। पुलिस ने नोट छापने वाली मशीन के साथ मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव के मुताबिक, 25 जून को राजनगर निवासी यशवंत यादव अपने सांवरिया रेस्टोरेंट पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक चाय-नाश्ता करने के बाद 200 रुपए का नोट देकर भुगतान करने लगा। नोट देखते ही यशवंत को उस पर शक हुआ। उन्होंने कर्मचारी आशीष चौहान की मदद से युवक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपक पटेल और पता अटाहेड़ा (देपालपुर) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4 हजार रुपए के नकली नोट और मिले।पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसे ये नकली नोट सिंगापुर टाउनशिप में रहने वाले संजय पुत्र महेश वैष्णव ने दिए थे। इसके बाद पुलिस ने संजय को गिरफ्तार किया।
dharmpath.com dharmpath