इदौर, 12 जून (आईएएनएस)। संत भय्यूजी महाराज (यशवंत राव देशमुख) ने मंगलवार को अपने खंडवा रोड स्थित आवास पर खुद को गोली मार ली है। उन्हें गंभीर हालत में यहां बाम्बे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, “प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर खुद को गोली मारी है। उन्हें बाम्बे अस्पताल (इंदौर) के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। खुद को गोली मारने का कारण क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।”
भय्यूजी महाराज का सभी राजनीतिक दलों में दखल रहा है। कांग्रेस और संघ के लोगों से उनके करीबी रिश्ते रहे हैं। वे लगातार समाज के लिए कई प्रकल्प चला रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath