इंदौर में वन विभाग के अफसर की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

इंदौर, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस की विशेष शाखा द्वारा वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) आर. एन. सक्सेना के यहां रविवार की सुबह मारे गए छापे में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। नगदी के अलावा अधिकारी के कई मकानों का भी पता चला है। लोकायुक्त दल जांच में लगे हुए हैं।

लोकायुक्त के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महू में पदस्थ सक्सेना के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिली थीं जिसके आधार पर रविवार की सुबह सक्सेना के भंवरकुआं स्थित आवास सहित उनके अन्य ठिकानों पर लोकायुक्त के दलों ने दबिश दी।

सूत्रों के अनुसार, बड़ी मात्रा में सक्सेना के आवास से नगदी के अलावा जेवरात भी मिले हैं। उनके कई मकानों के दस्तावेज भी मिले हैं। लोकायुक्त के दल उनके आवास को खंगाल रहे हैं। अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है।

इंदौर के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने पुष्टि कर कहा कि कार्रवाई जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493