इंदौर में विदेशी युवती से होटल में दुष्कर्म का प्रयास

इंदौर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। विदेशी पर्यटकों को भले ही ‘अतिथि देवो भव’ का संदेश दिया जा रहा हो, मगर मध्यप्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर में इस संदेश को झुठलाने की कोशिश की गई। होटल के दो सुरक्षाकर्मियों ने नीदरलैंड्स की निवासी एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की, मगर युवती के शोर मचाने पर दोनों पकड़े गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार की रात विजयनगर थाना क्षेत्र के होटल मंगल सिटी में एक शादी समारोह चल रहा था। अपने मित्र की शादी के समारोह में शामिल होने के लिए नीदरलैंड्स के एमस्टर्डम निवासी 25 वर्षीय एक युवती भी इंदौर आई थी। रात लगभग एक बजे युवती जब महिला गुसलखाने (वाशरूम) में गई, तभी दो सुरक्षकर्मी सोनू पटेल व ओमकार ठाकुर अंदर घुस गए।

सिंह ने बताया कि युवती द्वारा सोमवार को पुलिस में की गई शिकायत में कहा गया है कि दो आरोपियों से एक बदमाश वाशरूम के पास रास्ता रोककर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवती ने जब सुरक्षाकर्मी की इस हरकत का विरोध किया तो वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। तभी युवती के चिल्लाने पर कुछ लोग उधर दौड़े। लोगों ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित विदेशी युवती ने सोमवार को थाने में पहुंचकर दोनों सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने भादवि की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में ले लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493