इंदौर में व्यापारी बाप-बेटे की हत्या

इंदौर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में बीती रात व्यापारी बाप-बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बेटमा थाना क्षेत्र के किराना व्यापारी विंध्याचल गुप्ता (45) अपने बेटे संदीप (25), पिता सुदामा (70) के साथ रविवार रात लगभग 11 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

तीनों के घर के पास गाड़ी से उतरते ही पांच से छह लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर भाग गए।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायण चारी मिश्रा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया,”हमले में घायल हुए तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें से विंध्याचल और उसके बेटे संदीप की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से सुदामा घायल है।”

मिश्रा के अनुसार, हत्या की वजह पुरानी रंजिश लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं और पुलिस जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

गुप्ता परिवार के करीबियों ने बताया है कि हमलावर उनसे रुपयों से भरा बैग भी छीन ले गए। बीते रविवार को भी उनका रुपयों से भरा बैग गाड़ी से गायब हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493