इंदौर में होटल की इमारत ढही, 10 की मौत

इंदौर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर में एक जर्जर होटल की चार मंजिला इमारत के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

इंदौर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक नगरी इंदौर में एक जर्जर होटल की चार मंजिला इमारत के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस उप महानिरीक्षक हरि नारायण चारी मिश्रा ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सरवटे बस स्टैंड के करीब स्थित एम एस होटल की इमारत शनिवार की देर रात अचानक ढह गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है।

मिश्रा के अनुसार, राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबा हटाया जा रहा है।

हादसे के जो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, उनसे पता चल रहा है कि रात के समय वाहनों की आवाजाही जारी थी, तभी होटल की यह पुरानी इमारत अचानक ढह गई। इसकी चपेट में वाहन भी आ गए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493