इंदौर में 2 अफसरों के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस के छापे

इंदौर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार सुबह दो अफसरों के निवास पर दबिश दी। अफसरों के व्यापारिक रिश्तों का भी खुलासा हुआ है। दोनों अफसरों के ठिकानों से मिले दस्तावेजों से उनके पास बेहिसाब संपत्ति मिलने का अनुमान है।

लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाकिर मुहम्मद शेख के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर उनके एमआईजी कॉलोनी स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर गुरुवार सुबह दबिश दी गई। शेख के एक से ज्यादा मकान और कई भूखंडों का पता चला है। साथ ही उनके चिड़ियाघर प्रभारी चिकित्सक उत्तम यादव से व्यापारिक रिश्तों का भी खुलासा हुआ। इस पर यादव के घर पर भी तलाशी का अभियान चल रहा है।

इंदौर लोकायुक्त के पुलिस अधीक्षक अरुण मिश्रा ने आईएएनएस से दोनों अफसरों के आवासों पर दबिश दिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि छापे की कार्रवाई जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493