इंदौर मे नगर निगम के ट्रक ने स्कूली छात्रा को रौंदा

इंदौर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को नगर निगम के ट्रक ने टक्कर मारने के बाद रौंद दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

चंदन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, द्वारकापुरी में रहने वाली स्कूली छात्रा सौम्या मुछाल (15) सोमवार सुबह विद्यालय जा रही थी, तभी उसे फूटी-कोठी इलाके में नगर निगम के ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा सड़क पर गिर गई और उसके बाद वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493