इंदौर व रतलाम के नमकीन का कारोबार बढ़ाने में मददगार होंगे ‘क्लस्टर’

भोपाल, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के इंदौर और रतलाम के नमकीन की मांग देश ही नहीं, विदेशों में भी है। यह कारोबार और प्रगति करे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए दोनों ही स्थानों पर नए औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर नमकीन क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के इच्छुक कारोबारियों के लिए भूखंडों की बुकिंग ऑनलाइन शुरू हो गई है।

वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, रतलाम जिले के करमदी और इंदौर के सुखलिया नमकीन क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इन दोनों क्षेत्रों में विभाग द्वारा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने के बाद इसे नवीन औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकास किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रतलाम के करमदी में स्थापित नमकीन क्लस्टर एवं अलाइड फूड इंडस्ट्रीज नवीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने करीब 22 करोड़ 75 लाख रुपये मंजूर किए हैं। क्लस्टर का विकास कार्य 18़15 हेक्टेयर भूमि पर किया जा रहा है। नमकीन क्लस्टर करमदी में 87 हजार 629 वर्गमीटर के 124 भू-खंड है, जिनकी ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है।

इसी तरह इंदौर के सुखालिया में नवीन औद्योगिक क्षेत्र नमकीन क्लस्टर 5़12 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जा रहा है। सुखलिया औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए करीब 11़50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस क्लस्टर में 2़ 06 हेक्टेयर क्षेत्र के 33 भू-खंडों की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493