इंदौर से कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म

इंदौर-इंदौर नगर निगम का आज परिषद सम्मेलन हुआ। इस दौरान कई अहम मुद्दों को इस बैठक में रखा गया, जिसमें सबसे अहम रहा कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त करने का मुद्दा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सदन में अनवर कादरी की पार्षदी खत्म करने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान सदन के सभी भाजपा पार्षदों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया और इसका समर्थन भी किया, जिसके बाद सभापति मुन्नालाल यादव ने एक तिहाई बहुमत के आधार पर इस प्रस्ताव को पारित कर दिया और अनवर कादरी को बर्खास्त कर दिया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सदन में बताया कि अनवर कादरी अपराधी प्रवृत्ति का है और हाल ही के दिनों में उसके खिलाफ लव जिहाद के प्रकरण में फंडिंग का भी आरोप लगा है। ऐसे में उनका पार्षद रहना शहर के हित में नहीं है। उनके पार्षद रहने से देश के सबसे साफ़ शहर की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। ऐसे में उन्हें पद से हटाया जाए, जिसके बाद सभापति ने तुरंत ही इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493