अयोध्या:जोरदार विस्फोट के बाद मकान ढहा, मलबे में दबकर 5 लोगों की मौत

अयोध्या के कलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में गुरुवार रात एक जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट इतना भयानक था कि एक पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और बचाव कार्य शुरू कर दिया. पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका गैस सिलेंडर फटने से हुआ या किसी अन्य कारण से. हालांकि, पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है ताकि मलबे से साक्ष्य एकत्र किए जा सकें. घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं पर गौर कर रही हैं. कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट के समय घर के अंदर पटाखे या ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493