इंद्राणी होश में, सेहत में सुधार

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। शीना बोरा हत्याकांड की एक प्रमुख आरोपी इंद्राणी मुखर्जी अब होश में हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें शुक्रवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डीन टी.पी. लहाणे ने रविवार शाम कहा कि इंद्राणी खतरे से बाहर हैं, होश में हैं लेकिन उनींदी हैं।

उन्होंने कहा, “वह अब खतरे से बाहर हैं और होश में हैं। वह अभी भी उनींदी हैं और मुंह से कोई चीज ले पा रही हैं। हमने उन्हें पानी दिया और वह पी गईं। उन्हें अगले 48 घंटों तक निगरानी में रखा जाएगा। उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।”

लहाणे ने शनिवार को कहा था कि इंद्राणी गहन निद्रा या अचेतना में पहुंच गई हैं। लेकिन वह लगभग 18 घंटे बाद इससे बाहर निकल आईं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493