‘इंस्टैंट फैमिली’ तय समय से पहले रिलीज होगी

लॉस एंजेलिस, 16 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक सीन एंडर्स की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘इंस्टैंट फैमिली’ पहले 15 फरवरी 2019 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह इस साल 16 नवंबर को रिलीज होगी।

हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम के मुताबिक, नई रिलीज डेट का मतलब यह है कि यह फिल्म थैंक्स गिविंग डे के आसपास की छुट्टियों के दौरान अच्छी कमाई करेगी।

यह फिल्म एक जोड़े के बारे में है, जो परिवार शुरू करना चाहते हैं और फोस्टर केयर सिस्टम से तीन ऐसे बदमाश बच्चों को गोद लेते हैं, जिनकी अभिभावकों के साथ रहने में कोई रूचि नहीं है।

पैरामाउंट पिक्चर्स की फिल्म ‘इंस्टैंट फैमिली’ में मार्क वहबर्ग, रोज बायर्न, ओक्टाविया स्पेंसर, इजाबेला मोनर, टिग नोटारो और मार्गो मार्टिगडेल जैसे सितारों ने काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493