बरेड़ी : 80 इन्फैंट्री ब्रिगेड ने पारपंरिक उत्साह से मनाया 72वां स्वतंत्रता दिवस

बरेड़ी (जम्मू एवं कश्मीर), 16 अगस्त (आईएएनएस)। 80 इन्फैंट्री ब्रिगेड के तत्वावधान में रुमलिधर बटालियन ने बरेड़ी के सरकारी बालिका माध्यमिक स्कूल में 72वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पारपंरिक उत्साह के साथ मनाया।

सरकारी विद्यालय में हुए इस समारोह में चित्रकारी प्रतियोगिता, योग एक्रोबेटिक्स, अभिमुख प्रयाण करना और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह साथ भाग लिया, जिन्हें बटालियन ने पुरस्कारों से भी सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों और माता-पिता शामिल हुए। साथ ही इस मौके पर जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा जिले के क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शमशेर चंद, योजना अधिकारी चंदर मोहन शर्मा, बरेड़ी के सरपंच मुकंद लाल व तीन अलग-अलग विद्यालयों के 312 छात्रों और 158 ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न में भाग लिया।

इस अवसर पर रुमलिधर बटालियन के कमांडिंग अधिकारी ने ध्वज फहराया।

बरेड़ी के साथ-साथ जम्मू एव कश्मीर के स्कूलों और विभिन्न सरकारी संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्र निर्माण के प्रति देशभक्ति को बढ़ावा दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493