इक्वाडोर की आपदा सहायता के लिए चीन तैयार

इक्वाडोर शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता के भूकंप से दहल गया। हादसे में कम से कम 272 लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों अन्य घायल हो गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति जताता है।

लू ने कहा कि चीन को विश्वास है कि इक्वाडोर के लोग कठिनाइयों से उबरेंगे और अपने आशियाने का दोबारा निर्माण करेंगे।

उन्होंने कहा कि चीन भूकंप प्रभावित देश की जरूरतों के मद्देनजर, आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इक्वाडोर सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493